पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, जोशी को देर रात बदमाशों ने मारी थी गोली

सोमवार की देर रात  गाजियाबाद के विजयनगर में पत्रकार विक्रम जोशी को स्कूटी सवार बदमाशों ने सर में  गोली मार दी। जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। आज यानि बुधवार की सुबह इलाज के  दौरान ही विजय जोशी का निधन हो गया। विजय की मौत के बाद ये हत्याकांड अब कानून की सफ़ेद चादर पर लगे लाल खुनी दाग की तरह हो गया है और विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के ऊपर कानून व्यवस्था बरकरार न  रख पाने का आरोप भी लगा रही है। 
              उक्त गोलीकांड गजियाबाद के विजयनगर इलाके की है जहाँ सोमवारकी देर रात भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्कूटी सवार बदमाशों ने पत्रकार  विक्रम जोशी को सर में गोली मार दी थी। बताते चले आरोपी विक्रम की रिश्तेदार को बहुत समय से परेशान करते थे इसकी शिकायत विक्रम ने स्थानीय थाने में की थी। 16 जुलाई को तहरीर देने के बाद भी पुलिस अपने लापरवाही और निकम्मेपन के चलते कोई कार्रवाही न कर सकी। घायल होने के बाद विक्रम को शहर के यशोदा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और विक्रम के  भाई अनिकेत जोशी की तहरीर पर विजयनगर पुलिस ने छोटू रवि और आकाश विहारी समेत अज्ञात लोगों  के खिलाफ  मुक़दमा दर्ज किया है और गोलीबारी की घटना के दो ही घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार किया और वारदात  में इस्तेमाल किया जाने वाला 315  बोर का तमंचा और एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस भी  बरामद किया।
 इस घटना में घायल पत्रकार विक्रम जोशी की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई थी जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया था। विक्रम ने आज सुबह ही यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विक्रम की मौत के बाद विक्रम के साथी पत्रकार व अन्य  मीडियाकर्मियों की काफी बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।
 उक्त घटना के बाद विपक्ष भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर राहुल गाँधी ने जुबानी हमला करते हुए ट्वीट किया।    "अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी।शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। वादा था रामराज का दे दिया गुंडाराज।"
 जिलाधिकारी ने मृत विक्रम के परिजनों व साथी पत्रकारों की मांग पर विक्रम के बच्चों की मुफ्त पढाई व पत्नी को उनकी योग्यतानुसार नौकरी और परिवार की आर्थिक मदद व सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।  उक्त गोलीकांड के बाद पत्रकार की मौत होने से मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हैं और मुख्यमंत्री द्वारा  DGP  को मामला संज्ञान में लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पत्रकार विक्रम जोशी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है ममता ने ट्वीट किया "मै निडर पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर शोक व्यक्त करती हूँ उन्हें उत्तर प्रदेश में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज कराने के लिए मारा गया। देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है।आवाजों को दबाया जा रहा है पत्रकारों  को भी नहीं बख्शा जा रहा है। स्तब्ध हूँ। "  फिलहाल विक्रम के साथी पत्रकारों का समूह और परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने