निष्पक्ष • निर्भीक • तथ्यपरक
DEAP ANALYZER

News, Without Fear or Favor

ब्रेकिंग
🔴 Deap Analyzer: ग्राउंड जीरो से निष्पक्ष और खोजी पत्रकारिता। 🔴 ताज़ा खबरों और विश्लेषण को पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबरों पर क्लिक करें।

कानपुर: अंतरजातीय विवाह पर तानों से तंग आकर बड़े भाई ने मां-भाभी संग मिलकर छोटे भाई का गला घोंटा, शव जलाने की कोशिश भी नाकाम

लेखक: ADITYA SRIVASTAV दिनांक: अक्टूबर 02, 2025

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंतरजातीय विवाह के विरोध में बड़े भाई ने अपनी मां और भाभी के साथ मिलकर छोटे भाई मानस पाल का गला दबाकर हत्या कर दी। मानस का बड़े भाई प्रांजल ने चार महीने पहले किरन निषाद से अंतरजातीय विवाह किया था, जिसका छोटे भाई मानस लगातार विरोध करता था। इस विवाद के चलते दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, और मानस की नशे की लत ने स्थिति और बिगाड़ दी थी।


21 सितंबर को मानस ने गांव के प्रधान से अपनी हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन अगले दिन मां मंजू देवी, बड़ा भाई प्रांजल और भाभी किरन ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। बाद में उन्होंने शव को घर में चारपाई में बांधकर जलाने की कोशिश की, लेकिन धुआं और बदबू फैलने के कारण इस प्रयास में विफल रहे। अंत में अधजले शव को बोरे में बांधकर मथुरापुर गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। मामले की पुलिस जांच में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। हत्या का प्रमुख कारण बड़े भाई के अंतरजातीय विवाह का विरोध और परिवार में चल रहे झगड़े बताए गए हैं। पुलिस इस केस की गहन जांच कर रही है।