निष्पक्ष • निर्भीक • तथ्यपरक
DEAP ANALYZER

News, Without Fear or Favor

ब्रेकिंग
🔴 Deap Analyzer: ग्राउंड जीरो से निष्पक्ष और खोजी पत्रकारिता। 🔴 ताज़ा खबरों और विश्लेषण को पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबरों पर क्लिक करें।

कोरोना का सफल परीक्षण करने वाली कंपनी मॉडेर्ना से टीके की दस करोड़ डोज़ के लिए अमेरिकी सरकार जल्द ही करेगी करार

लेखक: ADITYA SRIVASTAV दिनांक: अगस्त 11, 2020
दुनिया में कोरोना संक्रमण भयावह तरीके से अपना पैर पसार रहा है वही अमेरिका में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। अमेरिकी कंपनी मॉडेर्ना कोरोना वैक्सीन का सफल परीक्षण भी कर चुकी है ऐसे में अमेरिकी सरकार जल्द ही कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडेर्ना से दस करोड़ कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के लिए करार करेगी।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उक्त करार की पुष्टि करते हुए कहा की "कोरोना का टीका बनाने वाली कंपनी मॉडेर्ना से अमेरिका करार करेगा।  इस सम्बन्ध में काफी कुछ तय भी कर लिया गया है। इस करार के तहत मॉडेर्ना कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज अमेरिका को देगी। बताते चलें की ट्रम्प ने अमेरिका में सबसे ज्यादा लगभग 6.6  करोड़ कोरोना टेस्ट  किये जाने का दावा किया है। जबकि भारत में अब तक 2.4 करोड़ ही टेस्ट किये गए हैं और भारत में पिछले दिनों की तुलना में कोरोना संक्रमण भी काफी तेजी से फ़ैल रहा है।