निष्पक्ष • निर्भीक • तथ्यपरक
DEAP ANALYZER

News, Without Fear or Favor

ब्रेकिंग
🔴 Deap Analyzer: ग्राउंड जीरो से निष्पक्ष और खोजी पत्रकारिता। 🔴 ताज़ा खबरों और विश्लेषण को पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबरों पर क्लिक करें।

जम्मू कश्मीर: 18 जुलाई की मुठभेड़ सवालों के घेरे में, गायब मजदूर के पिता की शिकायत पर मुठभेड़ की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू

लेखक: ADITYA SRIVASTAV दिनांक: अगस्त 18, 2020

 

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई 18 जुलाई की मुठभेड़  सवालों के घेरे में है रजोरी के कोंटरका से मजदूरी करने शोपियां गए तीन युवक गायब हैं जिनमें से एक के पिता के अनुसार उनके बेटे ने आखिरी बार 17 जुलाई को फोन किया था उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए युवकों की फोटो में लापता इबरार के पिता मोहम्मद युसुफ ने अपनी साली के बेटे इम्तियाज को पहचाना था जबकि बाकी के दो चेहरे बुरी तरह से चोटिल होने के कारण नहीं पहचाने जा सके थे। जिसके बाद युसुफ ने इसकी शिकायत पीड़ी स्थित पुलिस चौकी में की थी। जिसके निस्तारण के लिए शोपियां मुठभेड़ मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू हो चुकी है। जम्मू कश्मीर पुलिस की निगरानी में राजोरी से डीएनए सैंपल भी किया लिया जा चुका है साथ ही गवाहों के बयान भी लिए जा रहे हैं सेना के प्रवक्ता ने कोर्ट ऑफ इंकवायरी की पुष्टि करते हुए कहा कि "उक्त मामले में गवाहों  के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। राजोरी से डीएनए नमूने एकत्र करके मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के साथ मिलान के लिए भेजे गए हैं। ऐसे मामले जहां संदेह उठाया जाता है उसकी कानून के अनुसार उचित प्रक्रिया के तहत जांच की जाती है।"