बताते चले की हिन्दुस्तान की फाइटर जेट और हवाई हथियार बनाने वाली एकमात्र कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अभी तक सिर्फ एक सफल फाइटर जेट तेजस बनाया है। तेजस ने अपनी पहली उड़ान 4 जनवरी 2001 में भरी थी।
तेजस पूरी तरह से भारत निर्मित नहीं था इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला जेट इंजन "GE 404 F 2/J -IN 20" अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक एविएशन का है एक तेजस को बनाने में लगभग 10 लाख यूएस डॉलर की लागत आती है जबकि सूत्रों के अनुसार एक राफेल की खरीद लगभग 95000000 यूएस डॉलर पड़ती है।
भले ही राफेल तेजस के मुकाबले अत्याधुनिक हथियारों से लैस है और उसकी क्षमता को जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है फिर भी अगर राफेल जैसे फाइटर जेट भारत में बनते तो लागत खरीद से बहुत कम आती।
"आज तक" नामक न्यूज़ चैनल की एंकर अंजना ऐसे ख़ुशी से उछल उछल कर राफेल के आने का इन्तजार और उसका बखान कर रही हैं जैसे भारत में फाइटर जेट नहीं यूएफओ आ रहा है अंजना की हालत ठीक उस बच्चे की तरह है जो घर आये मेहमान से गेम खेलने के लिए उसका महंगा मोबाइल पा गया हो और खुश होकर अपने घर वालों को दिखा रहा हो। मीडिया की ये टुच्ची हरकतें ही शर्मसार होने पर मजबूर करती हैं। जाहिर सी बात है भारत ने इसके लिए भुगतान किया है जिसके बदले फ्रांस ने राफेल भारत भेजा ये कोई बड़ी बात नहीं है


